{"_id":"5f8344028ebc3e9bb15ef012","slug":"accident-hamirpur-hp-news-sml348015639","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक ने बिजली के तीन खंभों को तोड़ा, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक ने बिजली के तीन खंभों को तोड़ा, बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडवीं टिक्कर(हमीरपुर)। स्थानीय कस्बा में एक अनियंत्रित ट्रक ने बिजली के तीन खंभों को टक्कर मारकर तोड़ दिया। इस कारण डिडवीं गांव की बिजली गुल हो गई। साथ ही बिजली बोर्ड को करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हो गया। सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर खंभे गिरने से उन्हें भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ट्रक चालक को अपने साथ पुलिस सहायता कक्ष भोटा ले गई।
बता दें कि रविवार दोपहर को एक ट्रक चालक ने डिडवीं टिक्कर में ट्रक से नियंत्रण खो दिया। इस कारण ट्रक सड़क किनारे मौजूद बिजली बोर्ड के तीन खंभों को टक्कर मारता हुआ एक घर की सुरक्षा दीवार को तोड़कर रुका। बिजली के खंभे व लाइन क्षतिग्रस्त होने से डिडवीं गांव की बिजली गुल हो गई। बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता सन्नी चंदेल ने कहा कि इससे बोर्ड को 80 हजार का नुकसान हुा है। पुलिस कक्ष भोटा प्रभारी अजायब सिंह का कहना है ट्रक मालिक से फोन पर बात हुई तो उसने बिजली बोर्ड को सारा नुकसान भरने की बात कही है। इस कारण देर शाम तक मामला दर्ज नहीं किया। यदि वह नुकसान की भरपाई कर देगा तो मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। अन्यथा चालक का मेडिकल करवाकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।