{"_id":"5dfbbcc68ebc3e87a63409fc","slug":"accident-hamirpur-hp-news-sml3182264102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरसू में ट्रक-टिपर की टक्कर में चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरसू में ट्रक-टिपर की टक्कर में चालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोटा/डिडवीं (हमीरपुर)। शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे मोरसू बाईपास के पास ट्रक और टिपर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि टिपर के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में टिपर चालक कमलजीत (50) पुत्र लक्ष्मी चंद निवासी सौर को चोटें आई हैं। हादसे के वक्त टिपर चालक वाहन में ही फंस गया। जिसे लोगों के सहयोग से टिपर से बाहर निकला और भोटा अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
वीरवार दोपहर को ट्रक ऊना की तरफ जा रहा था और टिपर भोटा की तरफ। रास्ते में दोनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। टिपर चालक को बाहर निकालकर लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस चौकी भोटा के प्रभारी सुखदेव का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण केस दर्ज नहीं हुआ है।