फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Building plans must be prepared strictly within the scope of the regulations.

Hamirpur (Himachal) News: नियमों के दायरे में ही तैयार करने होंगे भवनों के नक्शे

Sun, 18 Oct 2026 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 18 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर क्षेत्र में भवन निर्माण के नक्शे तैयार करने और उनकी स्वीकृति की प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी नहीं चलेगी। निजी प्रोफेशनल्स को भवन योजनाएं तैयार करते समय निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, पंजीकरण और अधिकृत कार्यक्षेत्र के दायरे में काम करना होगा।
जमीन के क्षेत्रफल, भवन की ऊंचाई, पार्किंग और अन्य विकास मानकों की जांच के बाद ही आवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम हमीरपुर में शनिवार को आयुक्त राकेश शर्मा की अध्यक्षता में निजी प्रोफेशनल्स के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें भवन निर्माण के नक्शों, भू-उपयोग और नियोजन कार्यों में नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी कार्य हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम, 1977 और लागू विकास योजना व नियमों के अनुरूप होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां लागू हो, अधिनियम के परिशिष्ट-एक में निर्धारित पात्रता और अन्य शर्तों का भी पालन करना होगा। निजी प्रोफेशनल्स को निर्देश दिए गए कि नक्शे तैयार करते समय संबंधित श्रेणी के लिए निर्धारित अधिकतम भूखंड क्षेत्रफल, निर्मित क्षेत्र और अन्य मानकों की जांच करें।

निर्धारित सीमा से अधिक क्षेत्रफल वाले मामलों में सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना आगे की प्रक्रिया नहीं की जाए। इसके अलावा भवन की ऊंचाई, सेटबैक, कवर्ड एरिया, फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर), पार्किंग और पहुंच मार्ग से जुड़े मानकों का पालन भी अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed