{"_id":"688a70eefac0ea3d5d0379ff","slug":"abvp-workers-staged-a-sit-in-protest-at-hamirpur-college-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-162533-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर \nकॉलेज में किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर कॉलेज में किया धरना-प्रदर्शन
Thu, 31 Jul 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर इकाई के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करते हुए। स्रोत : छात्र स
- फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर इकाई ने विभिन्न मांगों को लेकर हमीरपुर महाविद्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने दोपहर 12:00 बजे से सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू की।
यह हड़ताल वीरवार दोपहर 12:00 बजे तक जारी रहेगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर इकाई के सह सचिव तुषार धीमान ने बताया कि हमीरपुर महाविद्यालय में समाजशास्त्र विषय का पद लंबे समय से रिक्त है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
उन्होंने मांग की कि इस पद को अविलंब भरा जाए। उन्होंने परीक्षा परिणामों में आ रही अनियमितताओं और गड़बड़ियों पर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि छात्रों को सही व पारदर्शी परीक्षा परिणाम उपलब्ध करवाना कॉलेज प्रशासन की जिम्मेदारी है। कई छात्रों के परिणामों में त्रुटियां सामने आई हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा छात्रसंघ चुनावों को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। छात्र लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अपनी समस्याएं उठा सकेंगे। इससे समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि शैक्षणिक संस्थानों को राजनीति का अड्डा न बनने दिया जाए और छात्रहित को सर्वोपरि रखा जाए।