फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   abvp aggitation

एबीवीपी ने मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन

Sat, 03 Aug 2019 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इकाई सचिव कपिल की अध्यक्षता में मांगों को लेकर प्रधानाचार्य के माध्यम से शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने मांग उठाई है कि प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम में खामियों को शीघ्र दुरुस्त किया जाए। छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाएं।
विज्ञापन

क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी के स्थायी परिसर का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो और कक्षाओं को इसी सत्र से शुरू किया जाए। प्रदेश के महाविद्यालयों में शिक्षकों के पदों को शीघ्र भरा जाए। प्रदेश के संस्कृत महाविद्यालय की स्थिति को सुदृढ़ किया जाए और संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए। प्रदेश में निजी मेडिकल कॉलेजों में फीस वृद्धि और व्यापारीकरण पर रोक लगाई जाए और नियामक आयोग व निजी विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार एवं शिक्षा के व्यापारीकरण को तुरंत बंद किया जाए। बड़सर महाविद्यालय में रिक्त चल रहे प्रवक्ता के पदों को जल्द भरा जाए। इसके साथ संस्कृत महाविद्यालय चकमोह में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रधानाचार्य के माध्यम से शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज को शिक्षा के क्षेत्र में आ रही समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने संस्कृत महाविद्यालय चकमोह में रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग उठाई। इस मौके पर राजन शर्मा, नितिश, अभिषेक और मोहित सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed