{"_id":"6509f4c5273a5346b2032dc6","slug":"abha-id-made-for-70-people-ncd-checkup-done-for-30-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-8881-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 70 लोगों की बनाई आभा आईडी, 30 का किया एनसीडी चेकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 70 लोगों की बनाई आभा आईडी, 30 का किया एनसीडी चेकअप
विज्ञापन
टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत चौकी कनकरी के अंतर्गत गांव समराला में मंगलवार को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बालू की टीम ने घर-घर जाकर आयुष्मान भव: के अंतर्गत आभा आईडी बनाई। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बालू की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ज्योति शर्मा ने कहा कि आयुष्मान भव: के अंतर्गत गांव समराला के 70 लोगों की आभा आईडी और 30 लोगों का एनसीडी चेकअप किया गया।
आभा आईडी बनाने के साथ-साथ लोगों का एनसीडी चेकअप भी किया गया। इसमें सभी लोगों को पौष्टिक आहार के विषय में जानकारी दी गई तथा स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की सलाह दी गई। सभी लोगों को क्षय रोग के बारे में भी जागरूक किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि इस मौके पर उनके अतिरिक्त पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता संजय कुमार, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता निशा कुमारी व आशा कार्यकर्ता पिंगला आदि विशेष तौर पर मौजूद रहे।