फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Aastha of Bani School first in speech competition

Hamirpur (Himachal) News: भाषण प्रतियोगिता में बणी स्कूल की आस्था प्रथम

Sat, 22 Nov 2025 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 22 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Aastha of Bani School first in speech competition
जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रस्तुति देते प्रतिभागी। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
हमीरपुर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से सलासी स्थित संस्कृति सदन में जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया। युवा उत्सव में छह प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

जिला भाषा अधिकारी संतोष पटियाल ने युवा उत्सव का शुभारंभ किया। भाषण प्रतियोगिता में सेवन स्टार पब्लिक स्कूल बणी की आस्था ने पहला स्थान प्राप्त किया। समूह लोकगीत और लोकनृत्य में राजकीय महाविद्यालय नादौन की टीमों ने प्रथम स्थान हासिल किए। वहीं, चित्रकला में आदर्श शर्मा अव्वल रहे।
विज्ञापन


कहानी लेखन में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर की इप्शिता और कविता लेखन में इसी स्कूल के स्वरित लगवाल प्रथम रहे। इन प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में प्रतिष्ठित लेखक रत्न चंद रत्नाकर, सहायक प्रोफेसर डॉ. उमा देवी, डॉ. अमृतलाल और डॉ. रजनी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी विवेक वर्मा ने बताया कि सभी छह प्रतियोगिताओं के विजेता राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिला हमीरपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने युवा उत्सव के आयोजन में सहयोग के लिए जिला भाषा अधिकारी, निर्णायक मंडल के सदस्यों और अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रस्तुति देते प्रतिभागी। स्रोत : जनसंपर्क विभाग

जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रस्तुति देते प्रतिभागी। स्रोत : जनसंपर्क विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed