फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A worker was electrocuted while cutting bamboo.

Hamirpur (Himachal) News: बांस काटते हुए करंट लगने से झुलसा मजदूर

Fri, 31 Oct 2025 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 31 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत डुढाणा में बांस काट रहे मजदूर काे करंट लग गया। करंट लगने से वह झुलस गया। मजदूर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। बिहार का रहने वाले 29 साल का मोहम्मद बशीर डुढाणा में बांस की कटाई कर रहा था। बांस के झुंड से बिजली की लाइन गुजर रही थी। बांस को काटते समय अचानक बांस एचटी लाइन से टच हो गया। एचटी को छूते ही बांस में करंट आ गया और व्यक्ति को जोरदार झटका लगा। करंट से व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने व्यक्ति को मेडिकल कालेज हमीरपुर पहुंचाया गया। यहां पर इसका उपचार चल रहा है। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि करंट से झुलसे व्यक्ति को उपचार के लिए मेडिकल कालेज हमीरपुर लाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed