{"_id":"6960049c5d08d2767a07ddbd","slug":"a-woman-suffering-from-vomiting-and-diarrhea-died-and-eight-other-people-in-the-village-were-affected-by-diarrhea-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-179593-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: उल्टी-दस्त से पीड़ित महिला की मौत, गांव के आठ अन्य लोग डायरिया की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: उल्टी-दस्त से पीड़ित महिला की मौत, गांव के आठ अन्य लोग डायरिया की चपेट में
Fri, 09 Jan 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
महिला की मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद होंगे स्पष्ट
गौना में सामने आए डायरिया के मरीज, गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। नादौन के तहत गौना गांव में उल्टी-दस्त से पीड़ित महिला की मौत से हड़कंप मच गया है। इस गांव में आठ
अन्य लोगों को उल्टी-दस्त लगने की शिकायत मिली है।
मृतक महिला भी उल्टी-दस्त से पीड़ित थी। हालांकि वह अन्य रोग से भी ग्रसित बताई जा रही है, जिस वजह से मौत के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सके हैं। सूचना
मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम वीरवार को मौके पर पहुंची और प्रभावित लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाइयां भी वितरित कीं। टीम का कहना है कि पता चला है कि एक महिला की माैत हुई है, जिसे उल्टी व दस्त की शिकायत थी।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रारंभिक तौर पर हृदय घात होने से मृत्यु हुई मानी जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
महिला को उल्टी-दस्त की शिकायत होने के बाद क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था, जब तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उसे नागरिक अस्पताल नादौन में पहुंचाया गया, यहां पर देर शाम महिला ने दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
वहीं, बीएमओ नादौन डॉ. राजेश भारद्वाज ने बताया कि हालात पर नजर रखी जा रही है। डॉक्टर गार्गी की अगुवाई में जांच के लिए टीम को मौके पर भेजा है। विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।