{"_id":"6a0a1e852cf19ff91803d838","slug":"a-wave-of-faith-surged-at-baba-balaknath-dham-30-thousand-devotees-bowed-down-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-193952-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालकनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 30 हजार श्रद्धालु हुए नतमस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालकनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 30 हजार श्रद्धालु हुए नतमस्तक
Mon, 18 May 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 18 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शन करने के लिए कतार में लगे श्रद्धालु। संवाद
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में ज्येष्ठ रविवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को 30 हजार श्रद्धालुओं ने पौणाहारी की पवित्र गुफा के दर्शन किए।
ज्येष्ठ रविवार होने के चलते सुबह से ही मंदिर परिसर, बाजार और मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए न्यास ने शनिवार रात को भी मंदिर को खुला रखा, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
श्रद्धालुओं ने तपती धूप के बीच लंबी कतारों में लगकर बाबा के दर्शन किए। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित रखा। मंदिर परिसर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
गौर हो कि गेहूं की फसल कटाई के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी नई फसल का अर्पण बाबा के दरबार में करने पहुंचते हैं।
इसके अलावा विवाह सीजन होने के चलते नवविवाहित जोड़े भी बाबा का आशीर्वाद लेने धाम पहुंच रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई। भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए बैरियर नंबर-दो से बैरियर नंबर तीन तक बिना परमिट वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी।
महज अनुमति प्राप्त वाहनों को ही ऊपर जाने दिया गया। अपर बाजार क्षेत्र में पार्किंग की सीमित व्यवस्था होने के कारण यह निर्णय लिया गया, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। मंदिर अधिकारी सुभाष मल्होत्रा ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की हमेशा प्राथमिकता रही है।