फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A two-storey lentil was placed in the drain, now preparations are underway to connect it to the road.

Hamirpur (Himachal) News: नाले में डाल दिया दोमंजिला लेंटल, अब सड़क से जोड़ने की तैयारी

Sun, 30 Nov 2025 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 30 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
A two-storey lentil was placed in the drain, now preparations are underway to connect it to the road.
नगर निगम हमीरपुर के तहत शिमला मटौर मार्ग पर निर्माण के लिए रखा गया सीमेंट। संवाद
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर की हाउसिंग कॉलोनी के साथ सटा नाला। यहां पर नाले में ही दोमंजिला भवन का स्ट्रक्चर तैयार कर दिया गया है और निर्माण बदस्तूर जारी है। दो लेंटर डाले जा चुके हैं और इसे बाईपास सड़क से जोड़ने के लिए पिल्लर निर्मित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

खास बात यह है कि यहां पर निर्माण कार्य को रोकने के लिए नगर निगम नोटिस भी जारी कर चुका है, लेकिन कार्य लगातार जारी है। कायदे से नालों के नजदीक निर्माण नहीं किया जा सकता है। किसी भी तरह के निर्माण के लिए नगर निगम से मंजूरी लेन अनिवार्य है, लेकिन यहां पर नियमों को ताक पर रखकर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में टीसीपी की शक्तियां भी नगर निगम के पास होती हैं। बावजूद इसके दोमंजिला तक लेंटल का निर्माण बड़े सवालों को जन्म दे रहा है। नगर निगम हमीरपुर के तहत धर्मशाला शिमला बाइपास मार्ग पर बीत कुछ दिनों से धड़ल्ले से कार्य जारी है।। नगर निगम हमीरपुर के तहत तीन दिन पहले काम रोकने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया था, जबकि शनिवार को भी दोपहर 12:30 बजे तीन लोग काम पर डटे हुए थे। इनमें दो मजदूर और एक राजमिस्त्री शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर नाले को बीच से कवर किया हुआ है। इसमें दो मंजिलों पर लेंटर डाला जा चुका है, जबकि सड़क के साथ जोड़ने के लिए पिल्लर डालने का काम जारी है। निरंतर जारी निर्माण कार्य के कारण नगर निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान हैं कि आखिर अधिकारियों ने नोटिस जारी करने के बाद नोटिस पर हुई कार्रवाई को लेकर निरीक्षण क्यों नहीं किया है।
वहीं, एक छोटी से पुली भी लेंटल से सड़क तक अस्थाई तौर पर निर्माण गतिविधियों के तहत निर्मित की गई है।

नाल्टी बाईपास के पास पुल के समीप भी नाले में भवन
ताजा निर्माण के लिए अलावा बाईपास सड़क से कुछ ही दूरी पर नाल्टी सड़क से पीछे शहर की ओर पुल के पास भी नाले पर बहुमंजिला भवन निर्मित किया गया हैं। ऐसे में यहां पर नाले के समीप निर्माण को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यहां पर क्या संबंधित विभागों और नगर निगम से जुड़ी औपचारिताओं को पूरा किया गया है अथवा नहीं, यह भी अपने आप में बड़ा संशय है। नगर निगम के पास भी इन भवनों की वैधता को लेकर को स्पष्ट जवाब नहीं है।


कोट :

नगर निगम ने निर्माण करने पर व्यक्ति को काम बंद करने के लिए नोटिस जारी किया है। अगर काम किया जा रहा है, तो पुलिस के साथ कार्रवाई की जाएगी और काम को रोका जाएगा। -राकेश कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर

नगर निगम हमीरपुर के तहत शिमला मटौर मार्ग पर निर्माण के लिए रखा गया सीमेंट। संवाद

नगर निगम हमीरपुर के तहत शिमला मटौर मार्ग पर निर्माण के लिए रखा गया सीमेंट। संवाद

नगर निगम हमीरपुर के तहत शिमला मटौर मार्ग पर निर्माण के लिए रखा गया सीमेंट। संवाद

नगर निगम हमीरपुर के तहत शिमला मटौर मार्ग पर निर्माण के लिए रखा गया सीमेंट। संवाद

नगर निगम हमीरपुर के तहत शिमला मटौर मार्ग पर निर्माण के लिए रखा गया सीमेंट। संवाद

नगर निगम हमीरपुर के तहत शिमला मटौर मार्ग पर निर्माण के लिए रखा गया सीमेंट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article