फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A total of 94,769 voters will vote in 121 polling booths of Nadaun assembly constituency.

Hamirpur (Himachal) News: नादौन विधानसभा क्षेत्र के 121 पोलिंग बूथों के कुल 94,769 मतदाता करेेंगे वोट

Fri, 03 May 2024 07:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
सेरा, धनेटा और पनसाई समेत पांच बूथ अति संवेदनशील, बूथ नंबर 82 व 83 को किया स्थानांतरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस (हमीरपुर)। नादौन विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले 121 मतदान केंद्रों पर कुल 94,769 मतदाता अपने मत का प्रयोग करके लोकतंत्र पर्व को मनाएंगे। इनमें से 18 से 19 वर्ष तक के 2,891 नए युवा मतदाता अपने मत का पहली बार इस्तेमाल करेंगे। कुल मतदाताओं के आंकड़े चार मई के बाद बढ़ भी सकते हैं। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके मतदाताओं के नए वोट बनाने का अभियान अभी चल रहा है। इसलिए अभियान की समाप्ति पर ही कुल मतदाताओं का सही आंकड़ा सामने आ सकेगा। कुल 121 मतदान केंद्रों में से पनसाई, धनेटा, सेरा, नादौन -3 व बटरान -1 समेत पांच मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।



इसलिए इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम चुनाव आयोग की ओर से किए जाएंगे। निर्वाचन कानूनगो महेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की अनुपालना करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व को मनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। कल मतदान केंद्रों में से बूथ नंबर 82 को राजकीय माध्यमिक विद्यालय बदेहड़ा थाना से बदलकर राजकीय प्राथमिक विद्यालय बदेहड़ा में स्थापित किया गया है। इसी तरह बूथ नंबर 83 जो राजकीय प्राथमिक विद्यालय बदेहड़ा में स्थापित था, उसको बदलकर सामुदायिक भवन जामण वाहल में स्थापित करके लोकेशन में परिवर्तन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed