फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A team of 10 dedicated youth workers will be ready at each booth: Arvind

प्रत्येक बूथ पर 10 समर्पित युवा कार्यकर्ताओं की टीम होगी तैयार : अरविंद

Wed, 10 Dec 2025 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 10 Dec 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
A team of 10 dedicated youth workers will be ready at each booth: Arvind
चंबा के त्रिलोचन महादेव में बैठक के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदा​धिकारी।संवाद
भरमौर (चंबा)। भाजपा के वन बूथ-10 यूथ अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर 10 समर्पित और प्रशिक्षित युवा कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जाएगी। यह टीम केवल भाजपा की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने और जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएगी। यह बात विधानसभा क्षेत्र भरमौर में अभियान के प्रभारी अरविंद चौधरी ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा आज केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है बल्कि सामाजिक सरोकारों, डिजिटल जागरूकता, सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क अभियानों में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। युवा शक्ति भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन

इसी शक्ति के बूते हम बूथ स्तर को अभेद्य किला बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। बैठक में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रवि भारद्वाज ने भी युवाओं को संगठन की कार्यप्रणाली, बूथ प्रबंधन और जनहित कार्यों में भागीदारी के विषय में विस्तृत मार्गदर्शन दिया। मंडल अध्यक्ष पंकज ठाकुर ने युवा साथियों को टीम वर्क, अनुशासन और निरंतर जनसंपर्क की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बूथों से कार्यकर्ताओं को युवा मोर्चा से जोड़ा
भारतीय जनता युवा मोर्चा त्रिलोचन महादेव मंडल की महत्वपूर्ण बूथ स्तरीय बैठक हुई। बैठक में मंडल के तीन बूथों से आए युवा कार्यकर्ताओं को औपचारिक रूप से भाजपा युवा मोर्चा के साथ जोड़ा गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश के मीडिया सहसंयोजक और विधानसभा भरमौर के वन बूथ-10 यूथ अभियान के प्रभारी अरविंद चौधरी रहे। उनके साथ जिला चंबा भाजयुमो के उपाध्यक्ष एवं त्रिलोचन महादेव मंडल के संयोजक रवि भारद्वाज और मंडल अध्यक्ष पंकज ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed