{"_id":"683df36647148c013202327f","slug":"a-special-stand-will-be-built-near-the-parking-lot-in-sujanpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-157479-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में पार्किंग स्थल के पास बनेगा विशेष स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में पार्किंग स्थल के पास बनेगा विशेष स्टैंड
Tue, 03 Jun 2025 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
निर्माण कार्य के लिए भूमि समतल करने के लिए खोदाई शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में चौगान के समीप निर्माणाधीन पार्किंग स्थल के पास विशेष स्टैंड का निर्माण होगा। स्टैंड का निर्माण नगर परिषद की ओर से करवाया जाएगा। सोमवार को जेबीसी के माध्यम से भूमि को समतल करने का कार्य किया गया। अब समतल भूमि पर चौक का निर्माण, शेड लगाने और बेंच स्थापित कर सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। विधायक रणजीत राणा के निर्देशों के उपरांत कार्य शुरू हुआ है। स्टैंड में लोगों के बैठने के लिए उपयुक्त स्थान मिलेगा।
सुजानपुर शहर में टैक्सी ओर ट्राला स्टैंड के साथ कुछ स्थान खाली रहता था। ऐसे में बाजार में खरीदारी और अन्य कार्यों को लेकर पहुंचे लोगों को बैठने के लिए जगह नहीं मिल पाती थी। लोग लंबे समय से विधायक से स्टैंड का निर्माण करवाने की मांग कर रहे थे। ऐसे में सुविधा को देखते हुए स्टैंड का निर्माण करवाया जा रहा है ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
कोट
शहर में पार्किंग स्थल के साथ स्टैंड का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। जिसमें लोगों को बैठने के लिए पर्याप्त स्थान मिलेगा। शीघ्र ही कार्य पूरा करवा लिया जाएगा।-रणजीत सिंह, विधायक सुजानपुर