फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A retaining wall being constructed atop a mound of soil collapsed without any rain, shaking even the foundation of the nearby house.

Hamirpur (Himachal) News: मिट्टी के ढेर पर लगाया जा रहा डंगा बिना बारिश ढहा, घर की नींव तक हिली

Fri, 15 May 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 15 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
A retaining wall being constructed atop a mound of soil collapsed without any rain, shaking even the foundation of the nearby house.
बिना बारिश के गिर गया मसयाणा में लगाया जा रहा डंगा। संवाद।
हमीरपुर। शिमला-मटौर फोरलेन परियोजना के तहत कोहली बाईपास निर्माण में कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। मसयाणा में एक परिवार के मकान की सुरक्षा के लिए लगाया जा रहा डंगा वीरवार सुबह बिना बारिश के ही अचानक ढह गया, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

डंगे के गिरने से मकान की नींव तक हिल गई। अब परिवार में बरसात से पहले ही मकान की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। हादसे में निर्माण कंपनी को भी लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, क्योंकि सैकड़ों सीमेंट बैग और अन्य सामग्री मलबे में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

मामला मसयाणा चौक का है, जहां व्हीकल ओवर पास (वीओपी) निर्माण के लिए करीब 20 मीटर गहरी कटिंग की गई थी। इससे लोक निर्माण विभाग की पुरानी सड़क के किनारे स्थित एक मकान को खतरा पैदा हो गया था। सुरक्षा के लिए निर्माण कंपनी को डंगा लगाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन प्रभावित परिवार का आरोप है कि कंपनी ने तकनीकी मानकों की अनदेखी करते हुए छह मीटर ऊपर मिट्टी के ढेर पर ही नींव बनाकर कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार में पुष्पा पटियाल और उनके बेटे सिद्धार्थ पटियाल ने बताया कि उन्होंने शुरू से ही 20 मीटर नीचे से मजबूत नींव डालने की मांग की थी, लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई। दो मई से शुरू हुआ निर्माण वीरवार सुबह अचानक गिर गया, जिससे मकान और अधिक असुरक्षित हो गया है।
परिवार का कहना है कि पहले ही अवैज्ञानिक कटिंग के कारण मकान खतरे में था, अब सुरक्षा कार्य में हुई लापरवाही ने स्थिति और गंभीर कर दी है। यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो बरसात में बड़ा नुकसान हो सकता है।




कोट

मामला संज्ञान में आया है। नियमों के तहत कंपनी को संबंधित मकान को पूरी सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। -राकेश यादव, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

बिना बारिश के गिर गया मसयाणा में लगाया जा रहा डंगा। संवाद।

बिना बारिश के गिर गया मसयाणा में लगाया जा रहा डंगा। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article