फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A pile of garbage piled up in the drain of Kharbad market, people are troubled

Hamirpur (Himachal) News: खरबाड़ बाजार के नाले में लगा कचरे का ढेर, लोग परेशान

Mon, 07 Apr 2025 05:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 07 Apr 2025 05:31 AM IST
विज्ञापन
A pile of garbage piled up in the drain of Kharbad market, people are troubled
खरबाड़ बाजार के साथ लगते नाले में पसरी गंदगी। संवाद
सचित्र
विज्ञापन

कचरे के निस्तारण की उचित व्यवस्था न होने से फैली बदबू

संवाद न्यूज एजेंसी

लदरौर (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल के खरबाड़ बाजार के साथ लगते नाले में कचरे का ढेर लगा है। लोगों का कहना है कि कचरे के निस्तारण का उचित प्रबंध न होने से सड़कों के साथ खाली स्थानों पर कूड़ा डंप किया जा रहा है। इस कारण गंदगी और बदबू फैली है, जिससे गर्मी के मौसम में बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। बाजार के अन्य स्थानों पर भी कूड़ा फेंका जा रहा है। इससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी होती है। राहगीरों को रास्ते से गुजरना भी मुश्किल हो गया है।

खरबाड़ बाजार काफी व्यस्त है। यहां पर हर रोज भारी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं लेकिन सफाई व्यवस्था की स्थिति यहां बदहाल बनी हुई है। इस स्थिति पर अब पंचायत में सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। गांव के लोगों के अनुसार कई बार पंचायत से इस समस्या के समाधान की मांग की गई है लेकिन अभी तक समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। इस बारे में पंचायत उपप्रधान मदन कौशल ने कहा कि पंचायत की ओर से सूचना पट्ट लगाए गए हैं, जिसमें गंदगी न फैलाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed