{"_id":"66c0978a387d40a4bd06ee2a","slug":"a-multi-purpose-sports-complex-with-8-lane-swimming-pool-and-shooting-range-will-be-built-in-nadaun-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-133766-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन में 8-लेन स्विमिंग पूल और शूटिंग रेंज वाला बहुउद्देश्यीय खेल परिसर बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन में 8-लेन स्विमिंग पूल और शूटिंग रेंज वाला बहुउद्देश्यीय खेल परिसर बनेगा
विज्ञापन
नादौन में विभिन्न विकास कार्यों का लोर्कापण व शिलान्यास करते सीएम सुक्खू। संवाद।
मुख्यमंत्री ने 184 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
धनपुर और कृषि परिसर हमीरपुर में दो नए किसान प्रशिक्षण केंद्रों की आधारशिला रखी
कहा- प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का कर रही प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन/ रंगस (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को जिला हमीरपुर में 184 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने नादौन में पत्रकार वार्ता में कहा कि शिमला जिला के रामपुर क्षेत्र के निकट तकलेच में बादल फटने से सड़क, पुल और पेयजल योजनाओं को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने पिछली रात ही अधिकारियों को इस संबंध में शीघ्र ही उचित कदम उठाने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने नादौन क्षेत्र के खरीड़ी में 65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक बहुउद्देश्यीय खेल परिसर की आधारशिला रखी। इस आधुनिक परिसर में 8-लेन वाला स्विमिंग पुल, एक शूटिंग रेंज के साथ ही कुश्ती, मुक्केबाजी, कबड्डी, योग, टेबल टेनिस और बैडमिंटन जैसे खेलों के लिए विशेष स्थान निर्धारित होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 4.50 करोड़ रुपये की लागत से धनपुर (बड़ा) और कृषि परिसर हमीरपुर में दो नए किसान प्रशिक्षण केंद्रों की आधारशिला रखी।
उन्होंने 35 करोड़ रुपये की लागत से भट्टा-सलौणी-दियोटसिद्ध, 49 करोड़ रुपये की लागत से रंगस-कांगू-धनेटा सड़क, 5.67 करोड़ रुपये की लागत से गेड़ियां-बड़ैत्तर और 16 करोड़ रुपये की लागत से पनियाला-कश्मीर व धनेटा-बड़सर सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य की आधारशिला रखी। इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं सुनिश्चित होंगी। कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास कर रही है और ग्रामीण क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार कर रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बागवानी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में 3.46 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित स्नातकोत्तर खंड का उद्घाटन किया। महाविद्यालय में 3.62 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले कन्या छात्रावास की आधारशिला रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बागवानी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया।
ये रहे मौजूद
आयुष एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा, विधायक सुरेश कुमार और रणजीत राणा, कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति डॉ. राजेश्वर चंदेल, कृषि निदेशक कुमुद सिंह, जाइका के परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान, मीडिया सलाहकार राजेश्वर ठाकुर, वरिष्ठ सलाहकार बलजीत संधू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, नादौन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।