फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A moving container truck caught fire in Pucca Bharo, burning a car and a bike.

Hamirpur (Himachal) News: पक्का भरो में चलते हुए कंटेनर ट्रक में लगी आग, कार और बाइक जले

Sat, 21 Feb 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 21 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
A moving container truck caught fire in Pucca Bharo, burning a car and a bike.
पक्का भरो में कंटेनर ट्रक में लगी आग को बुझाते दमकल विभाग के कर्मी। संवाद
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते पक्का भरो में शुक्रवार को एक चलते हुए कंटेनर ट्रक में आग लग गई। हादसे में कंटेनर ट्रक में रखा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।
विज्ञापन

घटना में एक कार, मोटरसाइकिल, घरेलू सामान और कंटेनर को नुकसान पहुंचा है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट-सर्किट या किसी ज्वलनशील सामग्री के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। कंटेनर चेन्नई से पालमपुर की ओर जा रहा था और उसमें सेना के जवान का घरेलू सामान लदा हुआ था।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर 3:30 बजे जब कंटेनर पक्का भरो के समीप पहुंचा तो अचानक वाहन से धुआं उठता दिखाई दिया। चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और कंटेनर का दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही अंदर आग की लपटें दिखाई दीं। चालक ने शोर मचाकर स्थानीय लोगों को सहायता के लिए बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने तुरंत घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कंटेनर में रखी कार, बाइक और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल चुके थे आग की चपेट में आने से वाहन के पिछले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है। घटना में सेना के जवान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।


कोट
कंटेनर चेन्नई से पालमपुर जा रहा था। सेना के जवान ने कंटेनर में सामान भरा हुआ था। अग्निशमन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर



समाचार बवीता चंदेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed