फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A modern day boarding school is being built in Kohdra at a cost of Rs 15.55 crore.

Hamirpur (Himachal) News: कोहडरा में 15.55 करोड़ से बन रहा आधुनिक डे बोर्डिंग स्कूल

Sat, 23 May 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 23 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
A modern day boarding school is being built in Kohdra at a cost of Rs 15.55 crore.
कोहडरा में निर्माणाधीन डे बोर्डिंग स्कूल का भवन। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : चौपाल में जानकारी देते सचिव व अन्य।
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के कोहडरा में आधुनिक सुविधाओं से युक्त डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। स्कूल बनने के बाद विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इस परियोजना पर कुल 15.55 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रथम चरण के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से 4.17 करोड़ रुपये विभाग के पास जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन

निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए विभाग ने कार्य में तेजी लाई है। अब तक खड्ड की चैनलाइजेशन का कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि प्राइमरी विंग की पहली मंजिल का स्लैब भी डाल दिया गया है। अन्य निर्माण कार्य विभिन्न चरणों में जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल भवन तैयार होने के बाद यहां नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी से लेकर पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई शुरू की जाएगी। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर शिक्षा सुविधाएं मिल सकेंगी और अभिभावकों को बच्चों को दूर-दराज के स्कूलों में भेजने की परेशानी से राहत मिलेगी।

लोक निर्माण विभाग बड़सर के अधिशासी अभियंता डीसी ठाकुर ने बताया कि यदि समय-समय पर आवश्यक बजट स्वीकृत होता रहा, तो स्कूल भवन का निर्माण लगभग एक वर्ष के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग निर्माण को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed