फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A memorandum was submitted to the Deputy Commissioner to open the road.

Hamirpur (Himachal) News: रास्ता खुलवाने के लिए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Fri, 05 Dec 2025 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 05 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत दरोगण पति कोट के गांव भरवाना में लोगों ने बंद रास्ते को खोलने के लिए उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता 50 वर्ष पुराना है और भरवाना गांव के लिए जाने वाला एकमात्र रास्ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों बाबू राम, प्रमिला देवी और संसार चंद आदि लोगों का कहना है कि इस रास्ते को पंचायत की ओर से पक्का किया गया है। लोग इसी रास्ते का प्रयोग करते हैं। लोगों का कहना है कि इस रास्ते को एक व्यक्ति ने 29 अक्तूबर को बंद कर दिया है। अगर कोई ग्रामीण इस रास्ते का प्रयोग करता है तो उससे गाली-गलौज की जाती है और जान से मारने की धमकी भी देते हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस रास्ते को खुलवाने के लिए पंचायत स्तर पर भी कोशिश की गई, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी है। लोगों ने उपायुक्त से इस रास्ते को खुलवाने की मांग की है। वहीं, पंचायत प्रधान गुलशन कुमार का कहना है कि इस रास्ते को पंचायत निधि से पक्का करवाया गया है, लेकिन एक परिवार ने इस रास्ते को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed