{"_id":"633c47a4648cdc65b44e4452","slug":"a-man-with-a-sharp-weapon-arrived-among-the-women-doing-kirtan-created-a-ruckus-hamirpur-hp-news-sml4238615111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्तन कर रही महिलाओं के बीच तेजधार हथियार लेकर पहुंचा व्यक्ति, मचाया हुड़दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्तन कर रही महिलाओं के बीच तेजधार हथियार लेकर पहुंचा व्यक्ति, मचाया हुड़दंग
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। पुलिस चौकी जाहू के तहत मुंडखर पंचायत के नैली गांव में सोमवार रात को कीर्तन कर रही महिलाओं के बीच तेजधार हथियार लेकर पहुंचे एक व्यक्ति ने खूब हुड़दंग मचाया और महिलाओं को धमकाया। इससे महिलाओं में अफरातफरी मच गई। बीच में से किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
नैली गांव में स्थित मंदिर में गांव की महिलाएं अष्टमी के मौके पर कीर्तन कर रही थीं। इस दौरान करीब दस बजे अचानक एक स्थानीय व्यक्ति हाथ में तेजधार हथियार लेकर वहां पहुंच कर हंगामा और गाली गलौज करने लग पड़ा और कीर्तन बंद करवा दिया। व्यक्ति तेजधार हथियार को लहरा रहा था और ग्रिल पर जोर-जोर से मार रहा था। इससे महिलाएं चीखने लग गईं। किसी ने मोबाइल के कैमरे में इस वीडियो को कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने व्यक्ति पवन कुमार को हिरासत में ले लिया।
इससे पहले भी मुंडखर गांव में ही एक व्यक्ति ने पैसों के लेन-देन के चक्कर में रात के समय एक घर पर पांच गोलियां दागी थीं। जाहू पुलिस चौकी प्रभारी जगपाल गुलेरिया ने बताया कि पवन कुमार के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू की गई है। व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया जा रहा है।