फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A kutcha house, dang and 3 cowsheds damaged by heavy rain

भारी बारिश से एक कच्चा मकान, डंगा और 3 गोशालाएं क्षतिग्रस्त

Wed, 28 Jul 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
A kutcha house, dang and 3 cowsheds damaged by heavy rain
हमीरपुर लोनिवि मंडल के तहत फरनोल से डलयाहू सड़क मार्ग पर गिरा पेड़। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। भारी बारिश के कारण जिले में पिछले 24 घटों के दौरान तीन करोड़ पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार जल शक्ति विभाग की विभिन्न पेयजल योजनाओं को एक करोड़ 77 लाख रुपये की क्षति पहुंची है। जबकि, लोनिवि को जिले में 1.27 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। आधा दर्जन सड़कों पर भूस्खलन हुआ है और पेड़ गिरे हैं। जिसके चलते ये मार्ग आंशिक तौर पर कुछ समय के लिए बंद रहे। इसमें तीन सड़कें सुजानपुर की हैं, जिसमें पटलांदर-रंगड़ सड़क, कसीरी महादेव-डूहक सड़क तथा छतरूड़ शामिल हैं। जबकि, दो सड़कें हमीरपुर डिविजन की हैं। इनमें फरनोल-डलयाहू और सासन से दडूही शामिल हैं। विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद इन मार्गों को बहाल कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा एक कच्चा मकान और 3 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष देवश्वेता बनिक ने खराब मौसम और लगातार बारिश को देखते हुए जिलावासियों से विशेष एहतियात बरतने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने अगले दो दिन के दौरान भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सभी संबंधित विभागों को किसी भी तरह की आपात परिस्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जिलावासियों से खराब मौसम में नदी-नालों तथा भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा किसी भी तरह की आपात स्थिति की सूचना जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टॉल फ्री नंबर 1077 पर देने का आग्रह किया है। टौणी देवी के पास टपरे गांव में पशुशाला ढह गई।
विज्ञापन

टपरे पंचायत की पूर्व प्रधान रजनीश कुमारी चौहान ने बताया कि बरसात के कारण अरुण कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी टपरे की पशुशाला गिर गई है। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पशुशाला में बंधी भैंस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पशुशाला गिरने से अरुण कुमार को नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स:
तारों पर गिरा पेड़, रंगस से बिजली हुई बंद
रंगस (हमीरपुर)। बिजली उपमंडल रंगस के तहत कस्बा रैल के गांव लछरूही में बुधवार को भारी बरसात और तूफान से आम का एक भारी पेड़ तथा एक तुणी का पेड़ टूट कर एलटी लाइन के ऊपर जा गिरा। उसकी वजह से एलटी लाइन के तार तथा बिजली का पोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली अनुभाग रंगस के कनिष्ठ अभियंता सुरेश जसवाल ने कहा कि बुधवार के दिन अचानक तूफान तथा भारी बारिश से पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर गिर गए। इससे करीब 15 घरों की बिजली बंद हो गई है। कनिष्ठ अभियंता ने स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि मौसम खराब है, इसलिए मरम्मत कार्य को करने में 2 से 3 दिन लग सकते हैं। इसलिए सभी प्रभावित सहयोग बनाए रखें।

मकान का डंगा गिरने से दस हजार का नुकसान
नादौन। क्षेत्र में हो रही बरसात के कारण भवनों और डंगों के क्षतिग्रस्त होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को सुबह विकास खंड नादौन के जीहण गांव में सेवादास पुत्र शंकर दास के घर के सामने का डंगा अचानक बारिश के कारण ध्वस्त हो गया, जिससे उन्हें करीब 10,000 रुपये का नुकसान हुआ है। तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि हलका पटवारी को नुकसान का जायजा लेकर शीघ्र रिपोर्ट भेजने के आदेश दे दिए गए हैं, ताकि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके। कस्बा बड़ा में भारी बारिश के चलते एक विशालकाय पेड़ सड़क के बीच गिर गया। हालांकि, पेड़ गिरते समय कोई भी वाहन या कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया। इस मार्ग पर लगभग 1 घंटे तक ट्रैफिक जाम लगा रहा। स्थानीय लोगों की सहायता से पेड़ को काटकर किनारे किया गया। स्थानीय लोगों अक्षय कुमार धीमान, संजीव कुमार, संदीप कुमार, बक्शी, होशियार सिंह, त्रिलोकचंद आदि की मदद से सड़क साफ करने में सहयोग मिला। दूसरी तरफ बड़ा से मंगली गूगा सड़क दिन भर पूर्ण रूप से बंद रही। सड़क में इतनी ज्यादा मात्रा में पानी बहने लगा कि कोई भी गाड़ी, दोपहिया वाहन या फोर व्हीलर चलने में असमर्थ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed