फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A huge crowd of patients gathered at Hamirpur Medical College, leaving the system gasping for breath.

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़, व्यवस्था हांफी

Tue, 10 Feb 2026 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 10 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
A huge crowd of patients gathered at Hamirpur Medical College, leaving the system gasping for breath.
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के कैश काउंटर पर पंक्तियों में मरीज। संवाद
लिफ्ट दोबारा खराब होने से बढ़ी परेशानी, बुजुर्ग व गंभीर मरीज हुए अधिक प्रभावित
विज्ञापन


हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सोमवार को स्वास्थ्य जांच के लिए मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही ओपीडी के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। इलाज के लिए आए मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। भीड़ के कारण ओपीडी पंजीकरण काउंटर, कैश काउंटर और विभिन्न ओपीडी कक्षों में अव्यवस्था की स्थिति बनी रही।

भीड़ के बीच बुजुर्ग, महिलाएं और गंभीर मरीज कतारों में खड़े रहने को मजबूर नजर आए। इसी दौरान अस्पताल की लिफ्ट एक बार फिर खराब हो गई, जिससे मरीजों की परेशानी और बढ़ गई। ऊपरी मंजिलों और वार्डों में भर्ती मरीजों से मिलने के लिए तीमारदारों को रैंप का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


मरीजों सुमन, कविता, अनिल सहित अन्य ने बताया कि लिफ्ट का खराब होना कोई नई समस्या नहीं है, बावजूद इसके इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। भीड़ के समय लिफ्ट बंद होने से सबसे अधिक दिक्कत गंभीर और बुजुर्ग मरीजों को उठानी पड़ती है। कई मरीजों को बैठने की उचित व्यवस्था न मिलने के कारण खड़े होकर ही स्वास्थ्य जांच का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल सूत्रों के अनुसार दोपहर एक बजे तक करीब 980 ओपीडी पर्चियां बन चुकी थीं। इनमें मेडिसन विभाग में 162, ऑर्थो में 125, नेत्र रोग ओपीडी और गायनी ओपीडी में 140, ईएनटी में 70 तथा त्वचा रोग ओपीडी में 85 पर्चियां शामिल हैं।

कोट
सोमवार को मरीजों की संख्या अधिक रहती है। मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। लिफ्ट के खराब होने की जानकारी प्राप्त की जाएगी।
— डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के कैश काउंटर पर पंक्तियों में मरीज। संवाद

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के कैश काउंटर पर पंक्तियों में मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed