फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A group of outside youth entered Kendriya Vidyalaya Hamirpur, attacked a student with a stick

Hamirpur (Himachal) News: केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में घुसा बाहरी युवाओं का गुट, एक छात्र पर डंडे से वार

Sun, 01 Sep 2024 08:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 08:28 PM IST
विज्ञापन
तीन छात्रों से मारपीट, विद्यार्थियों की शिकायत पर सदर थाना में केस दर्ज, छात्रों का करवाया मेडिकल
विज्ञापन


मामले में स्कूल प्रबंधन ने कड़ी कार्रवाई की पुलिस से उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में 10 से 15 युवक जंगल के रास्ते डंडे लेकर कैंपस में घुस गए। इन युवाओं ने स्कूल के 12वीं कक्षा के एक छात्र पर डंडे से वार किया और तीन अन्य छात्रों से मारपीट की है। यह घटना शनिवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब की है। स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित छात्रों के पुलिस की ओर से मेडिकल करवाया गया है। पुलिस को विद्यार्थियों ने पांच से छह लोगों के नाम बताएं हैं। स्कूल प्रबंधन को विद्यार्थियों और अभिभावकों ने इसकी लिखित जानकारी दी है।

मामले में सदर थाना पुलिस छानबीन में जुट गई है। शिकायत में कहा गया है कि शुक्रवार को विद्यार्थियों की फोन पर कुछ युवाओं से कहासुनी हुई थी। शनिवार को ये युवा नशे में धुत होकर स्कूल परिसर में घुस गए। स्कूल में हाफ डे के चलते साढ़े 11 बजे अवकाश हो गया था। 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अतिरिक्त कक्षाओं के लिए रोका गया था। इस दौरान डेढ़ बजे के करीब जंगल के रास्ते से 10 से 15 युवा कैंपस में दाखिल हुए। इन युवाओं ने स्कूल के छात्रों के साथ लड़ाई शुरू कर दी। इस बीच एक छात्र पर डंडे से वार कर दिया गया। स्कूल के शिक्षकों को पता चलते ही बीच बचाव किया गया। इस बीच आरोपी युवा मौके से फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में विद्यार्थियों ने कहा कि स्कूल परिसर में घुसे ये युवा नशे में थे। मामले में सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन




स्कूल के बाहर ओवरस्पीड वाहनों की समस्या पुलिस को बताई : प्रधानाचार्य
केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने कहा कि पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल के साथ लगती सड़क पर ओवरस्पीड दुपहिया वाहनों की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई है। इस बारे में पुलिस से चर्चा हुई है। स्कूल के इर्द-गिर्द जंगल है। ऐसे में इसका लाभ उठाकर शरारती तत्व ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की पुलिस से मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed