फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A girl student slapped a young man in Nadaun city

Hamirpur (Himachal) News: नादौन शहर में एक छात्रा ने युवक को जड़ा थप्पड़

Fri, 21 Jun 2024 07:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 07:57 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नादौन शहर में शुक्रवार सुबह एक छात्रा ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। शहर के बीचो-बीच स्थित चौगला बाजार में जब बच्चे अपने स्कूल की तरफ जा रहे थे तो एक दुकान के बाहर बैठे युवक के साथ किसी बात को लेकर छात्रा की बहस हो रही थी। इसी बहस के दौरान छात्रा ने बैठे हुए युवक को तीन-चार थप्पड़ जड़ दिए। आशंका जताई जा रही है कि स्कूल जाते समय युवक ने इस छात्रा का स्कूल बैग अपने पास छीन कर रख लिया था। इसके बाद दोनों में बहस होती रही। छात्रा के साथ एक अन्य छात्रा भी खड़ी थी। जैसे ही छात्रा ने युवक को थप्पड़ मारे वह युवक बैग वहीं छोड़कर वहां से गुस्से में चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि युवक वहां से चला गया और बाद में छात्राएं भी वहां से चली गईं। आते जाते लोगों ने सुबह सवेरे इस घटना को जब देखा तो यह चर्चा का विषय बन गया। शहर के पत्तन बाजार सहित आसपास के क्षेत्र में दिनभर छात्र-छात्राओं का जमघट लगा रहता है। वहीं, इस बारे में पुलिस थाना प्रभारी बाबू राम ने कहा कि पुलिस में कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed