फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A four-storey building will be constructed at the student school in Nadaun at a cost of eight crore rupees.

Hamirpur (Himachal) News: छात्र विद्यालय नादौन में आठ करोड़ से बनेगा चार मंजिला भवन

Sun, 30 Nov 2025 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 30 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन में आठ करोड़ रुपये की लागत से चार मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। इस भवन में जहां विद्यार्थियों को बैठने के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी, वहीं लैब की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

पीएम श्री छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दर्जा मिलने के बाद अब बहुमंजिला भवन का निर्माण शुरू किया गया है। बहुमंजिला भवन में सभी प्रकार की लैब, कक्षाएं और अध्यापकों के लिए स्टाफ रूम का निर्माण किया जाएगा। यह भवन एल शेप में बनाया जा रहा है। फ्रंट में ग्राउंड फ्लोर पर प्रधानाचार्य कार्यालय, अकादमिक ब्लॉक सहित चौकीदार रूम होंगे, दूसरे मंजिल पर लाइब्रेरी और बच्चों के लिए लैब स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, तीसरी मंजिल पर एग्जामिनेशन हॉल स्थापित होगा। इस भवन के निर्माण को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भवन के निर्माण से स्कूल में चल रही कमरों की कमी भी पूरी हो जाएगी तथा विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। निर्माण कार्य तेजी के साथ चला हुआ है, ताकि इसे तय अवधि में पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन की पहली मंजिल का काम पूरा कर लिया गया है तथा दूसरी मंजिल के पिलरों का निर्माण कार्य तेजी से चला हुआ है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि शीघ्र ही इस भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।



राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन में भवन का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पहली मंजिल का निर्माण पूरा कर लिया गया है। -एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article