{"_id":"69945991fa76743f5a0a47a7","slug":"a-fire-broke-out-at-a-tea-stall-three-people-were-injured-and-one-was-in-critical-condition-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-183913-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: टी स्टाल में लगी आग, गैस सिलिंडर फटने से तीन लोग झुलसे, एक की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: टी स्टाल में लगी आग, गैस सिलिंडर फटने से तीन लोग झुलसे, एक की हालत नाजुक
Wed, 18 Feb 2026 05:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 18 Feb 2026 05:35 AM IST
विज्ञापन
भोटा बाजार में आग लगने और गैस सिलिंडर फटने से दुकान को पहुंचा नुकसान। -संवाद
भोटा (हमीरपुर)। स्थानीय बाजार में मंगलवार सुबह करीब पांच बजे चाय की दुकान (टी स्टाल) में आग लग गई। आग बुझाने के लिए शटर खोलने का प्रास करते वक्त सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। इससे तीन लोग झुलस गए हैं। इनमें एक की हालत गंभीर हैं, जिसे उपचार के लिए एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पुरुषोत्तम चंद पुत्र गोरख राम दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर आग लगी हुई थी। आग के कारण शटर इतना गर्म हो चुका था कि उसे खोलना नामुमकिन था। इसी बीच मदद के लिए पड़ोसी दुकानदार कमलेश कुमार और दूध विक्रेता राकेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए।
जैसे ही तीनों ने मिलकर शटर खोलने का प्रयास किया, दुकान के भीतर रखा गैस सिलिंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। विस्फोट इतना भयानक था कि लोहे का शटर फट गया। इसके बाद फैसली आग की चपेट में आने से पड़ोसी दुकानदार कमलेश कुमार करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गए। हादसे में पुरुषोत्तम चंद और राकेश कुमार भी झुलस गए हैं। तीनों को तुरंत मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाया गया, जहां कमलेश की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार जोगिंद्र कुमार, हलका पटवारी ललित मोहन और कानूनगो डिंपल रंजन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ितों को व्यापार मंडल ने दिए 21-21 हजार रुपये
घटना के बाद स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर एकजुटता दिखाई और पीड़ित कमलेश कुमार व पुरुषोत्तम चंद को व्यापारियों के सहयोग से 21-21 हजार रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की। व्यापार मंडल ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाए।