{"_id":"695d6a7ab723b034e40fb9b1","slug":"a-deer-fell-into-an-empty-water-tank-in-dadla-panchayat-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-179320-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दाड़ला पंचायत में खाली पानी के टैंक में गिरा बारहसिंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दाड़ला पंचायत में खाली पानी के टैंक में गिरा बारहसिंगा
Wed, 07 Jan 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत दाड़ला के भलेठ गांव में मंगलवार को खाली पानी के टैंक में बारहसिंगा गिर गया। होमगार्ड के जवानों व ग्रामीणों ने साढ़े चार घंटे तक रेस्क्यू चलाकर बारहसिंगा को बाहर निकाला। बाहर निकालते ही बारहसिंगा जंगल की ओर भाग गया। होमगार्ड कंपनी सुजानपुर के कमांडर प्रवीण कुमार ने बताया कि भलेठ गांव में रिहायशी मकान के साथ ग्रामीणों ने जल भड़ारण के लिए टैंक बनाया हुआ है। सुबह नौ बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि एक बारहसिंगा टैंक में गिर गया है। सूचना मिलते ही दमकल प्रभारी राकेश कुमार, वन अधिकारी संजीव कुमार, पंचायत उपाध्यक्ष जगन कटोच के साथ होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन बाहरसिंगा को नहीं निकाला जा सका। दो घंटे बाद वन्य प्राणी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और डॉट गन के माध्यम से बाहरसिंगा को बेहोश किया गया। इसके बाद जेसीबी के माध्यम से टैंक में रस्से डालकर रेस्क्यू प्रक्रिया पूर्ण हुई। बाहर निकलते ही बारहसिंगा फिर जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन