{"_id":"20-66492","slug":"Hamirpur-66492-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोटा बस अड्डा परिसर में पसरा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोटा बस अड्डा परिसर में पसरा अंधेरा
Hamirpur
Updated Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। बस अड्डा भोटा अनदेखी का शिकार हो रहा है। निगम प्रबंधन बस अड्डा की दशा को सुधारने का कोई प्रयास नहीं कर रहा है। शाम होते ही बस अड्डा परिसर में अंधेरा पसर जाता है। मुसाफिरों को अंधेरे में ठोकरें खानी पड़ रही हैं। समस्या के प्रति निगम प्रबंधन को कई बार अवगत करवाया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इससे क्षेत्र के लोगों एवं व्यापारी वर्ग में रोष है।
स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों में योगराज, अनिल कुमार, लक्की, पिंकू, विजय कुमार, अरुण सोनी, बबलू, विक्की, पवन कुमार, रोहित आदि का कहना है कि बस अड्डा परिसर में एक माह से अंधेरा पसरा हुआ है। बस अड्डा परिसर में महज एक बल्ब लगा है, जो एक माह से बंद पड़ा है। मुसाफिर एवं राहगीर रात को अंधेरे में ठोकरें खाने को मजबूर हैं। अंधेरे में यात्री महफूज तक नहीं है। कोई भी शातिर किसी भी वारदात को अंजाम दे सकता है। लोगों ने निगम प्रबंधन से मांग की है कि अड्डा परिसर में रोशनी का प्रबंध किया जाए।
...............................
लाइट खराब होने की शिकायत नहीं आई है। अगर भोटा बस अड्डा परिसर की लाइट खराब होगी तो इसे जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा।
-प्रदीप कुमार शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक