{"_id":"20-65568","slug":"Hamirpur-65568-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैट बढ़ाने पर टैक्सी ऑपरेटर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैट बढ़ाने पर टैक्सी ऑपरेटर लाल
Hamirpur
Updated Thu, 30 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डीजल पर वैट बढ़ाने के खिलाफ टैक्सी ऑपरेटरों ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश सरकार के निर्णय के विरोध में वीरभूमि टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के चालकों ने धरना प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। वीरभूमि टैक्सी ऑपरेटर यूनियन हमीरपुर के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार आम आदमी को राहत देने में लगी हुई है। इसी के चलते केंद्र सरकार ने डीजल की कीमतों में कटौती की थी, लेकिन प्रदेश सरकार ने डीजल पर एक फीसदी वैट बढ़ाकर प्रदेश के हजारों टैक्सी ऑपरेटरों का मजाक उड़ाया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है, इसका समस्त टैक्सी ऑपरेटर विरोध करते हैं। इस दौरान टैक्सी ऑपरेटरों ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भड़ास निकाली। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि जल्द ही प्रदेश सरकार ने वैट को कम नहीं किया तो टैक्सी ऑपरेटर आंदोलन तेज करेंगे और जरूरत पड़ी तो हड़ताल करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार होगी।
---
धर्मेेंद्र चंद का कहना है कि प्रदेश सरकार ने डीजल पर एक फीसदी वैट बढ़ा दिया है। इससे डीजल के दामों में 48 पैसे बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार वैट बढ़ोतरी के निर्णय को जल्द वापस ले।
विज्ञापन
---
यशपाल सिंह का कहना है कि प्रदेश सरकार ने डीजल पर वैट बढ़ाकर ऑपरेटरों के साथ भद्दा मजाक किया है। एक तरफ केंद्र सरकार डीजल के दाम घटा रही है। वहीं, प्रदेश सरकार इसे बढ़ाने में लगी है।
---
शक्ति चंद का कहना है कि वैट बढ़ोतरी प्रदेश सरकार का गलत निर्णय है। सरकार को इसे जल्द वापस लेना चाहिए, जल्द सरकार इस निर्णय को वापस नहीं लेती है तो ऑपरेटर विरोध करने से पीछे नहीं हटेंगे।
---
राकेश कुमार का कहना है कि प्रदेश सरकार ने बढ़ाए एक फीसदी वैट को जल्द वापस नहीं लिया तो उन्हें मजबूरन आंदोलन पर मजबूर होना पड़ेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ही पूरी तरह से जिम्मेदार होगी।