फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   80 severely malnourished children will get additional nutrition: Garg

80 गंभीर कुपोषित बच्चों को मिलेगा अतिरिक्त पोषण : गर्ग

Tue, 22 Sep 2026 04:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 22 Sep 2026 04:55 AM IST
विज्ञापन
सुख आश्रय के 41 लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए तीन-तीन लाख रुपये मंजूर
विज्ञापन

एडीसी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले में स्वास्थ्य जांच के दौरान गंभीर रूप से कुपोषित पाए गए 80 बच्चों के लिए अतिरिक्त पोषण की व्यवस्था की जाएगी। सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी अभिषेक गर्ग ने अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जिले के 41 बेसहारा युवाओं को मकान निर्माण के लिए तीन-तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। नौ बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए करीब 7.44 लाख रुपये, 25 युवाओं को शादी के लिए दो-दो लाख रुपये और एक युवा को स्वरोजगार के लिए 1.40 लाख रुपये दिए गए हैं। जिले में कुल 211 बच्चे और युवा योजना का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत बेसहारा महिलाओं के 1962 बच्चों और युवाओं को 92.30 लाख रुपये की सहायता दी गई है। जिले के 1351 आंगनबाड़ी केंद्रों में छह माह से छह वर्ष तक के 14,542 बच्चों और 4081 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को विशेष पोषाहार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 20,980 बच्चों की स्वास्थ्य जांच में 80 बच्चे गंभीर रूप से कुपोषित पाए गए हैं। एडीसी ने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र बेसहारा बच्चा, युवा, एकल नारी या बेसहारा बुजुर्ग योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली, स्वच्छ पेयजल सहित अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने और बंद स्कूलों के भवन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए उपलब्ध करवाने की औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed