{"_id":"6ab11215b4a2aff23b06aba4","slug":"focus-on-the-quality-and-packaging-of-local-products-suman-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-209193-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय उत्पादों की क्वालिटी, पैकेजिंग पर दें बल : सुमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय उत्पादों की क्वालिटी, पैकेजिंग पर दें बल : सुमन
Tue, 22 Sep 2026 04:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 22 Sep 2026 04:45 AM IST
विज्ञापन
‘बाजार सफलता एवं स्थिरता तथा उद्यमिता’ विषय पर करवाई कार्यशाला
टौणी देवी ब्लॉक कार्यालय में महिला समूहों और उद्यमियों को दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। स्थानीय उद्यमियों, महिला स्वयं सहायता समूहों और अन्य लोगों को उद्यमिता, विपणन और ब्रांडिंग के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत करवाने के लिए उद्योग विभाग ने सोमवार को टौणी देवी विकास खंड कार्यालय परिसर में कार्यशाला आयोजित की। ‘बाजार सफलता एवं स्थिरता तथा उद्यमिता’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में 70 से अधिक स्थानीय उद्यमियों और महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यशाला में जिला उद्योग केंद्र हमीरपुर के प्रसार अधिकारी सुमन कुमार और एरिया कोऑर्डिनेटर अनीता कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता एवं प्रशिक्षक सहायक प्राध्यापक डॉ. अमित कुमार ने प्रतिभागियों को उत्पाद की गुणवत्ता, व्यावसायिक निरंतरता, प्रभावी ब्रांडिंग, पैकेजिंग, ग्राहक संपर्क और उद्यमिता संवर्धन की आधुनिक रणनीतियों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता और निरंतरता बनाए रखने के साथ आकर्षक पैकेजिंग व प्रभावी ब्रांडिंग के माध्यम से उन्हें प्रतिस्पर्धी बाजार में स्थापित किया जा सकता है। उद्योग विभाग के अधिकारियों ने भविष्य में भी आरएएमपी के तहत इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित करने की बात कही। इस मौके पर राजकुमार, पंजाब नेशनल बैंक टौणी देवी शाखा के प्रबंधक चंद्रकांत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।