फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   महिलाओं को देख नहीं लगी ब्रेक

महिलाओं को देख नहीं लगी ब्रेक

Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भैयादूज पर्व पर बहनों को बस ठहरावों में खड़ा देख निगम की बसें नहीं रुकीं। दोपहर तक निगम की बसें अड्डा से ही फुल होकर निर्धारित रूटों पर रवाना हुईं। ऐसे में बस ठहरावों पर खड़ी महिलाओं को मजबूरन निजी बसों में गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा। पर्व के उपलक्ष्य पर सुबह से ही निगम की बसों में भीड़ रही। प्रदेश सरकार ने भैयादूज पर्व पर महिलाओं को निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मुहैया करवाई है। अधिकतर महिलाएं सुविधा से महरूम रहीं। महिलाओं को लंबे इंतजार के बाद मजबूरन निजी बसों में किराया देकर गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा। निगम चालक और परिचालकों की मानें तो प्रदेश सरकार ने निशुल्क बस सेवा तो मुहैया करवाई है लेकिन अतिरिक्त बसें रूटों पर नहीं भेजी जाती हैं। ऐसे में बीच रास्ते में महिला यात्रियों को बस में बिठाना मुश्किल हो जाता है। बस अड्डा से पहले ही बसें सवारियों से खचाखच भरकर निकलती हैं।
विज्ञापन

बाक्स:

आरएम ने किया बस अड्डा का दौरा
भैयादूज और रक्षाबंधन पर निगम की बसों में महिलाओं को निशुल्क बस सेवा मुहैया करवाई जाती है। अधिकतर बसों में महिला यात्रियों को न बिठाने की अक्सर शिकायतें मिलती हैं। इसके चलते आरएम हमीरपुर प्रदीप कुमार शर्मा ने स्वयं बस अड्डा का दौरा किया। उन्होंने समयसारिणी के अनुसार बसों को निर्धारित रूटों पर भेजने के आदेश दिए। उन्होंने समय पर निगम की बसों को निर्धारित रूटों पर रवाना करवाया। सभी चालक और परिचालकों को आदेश दिए कि महिलाओं को बसों में जरूर बिठाएं। अगर शिकायत आती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed