फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   चेन उड़ाते पकड़ीं प्रवासी महिलाएं

चेन उड़ाते पकड़ीं प्रवासी महिलाएं

Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। शहर में प्रवासी महिलाओं को सोने की चेन उड़ाते रंगे हाथों धरा है। बस में वारदात को अंजाम देकर भाग रहीं महिलाओं को लोगों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर डाली। इसके बाद महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया। महिलाओं ने इससे पहले एक पर्स और एक चेन को भी चुराया है। पर्स तो मिल गया लेकिन चेन नहीं मिल पाई है। महिलाएं पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली हैं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया।
विज्ञापन

पुष्पा देवी पत्नी कुलदीप कुमार निवासी बिंडला टकोली बंगाणा पालमपुर में रिश्तेदारों के घर जाने के लिए बस में चढ़ी। जब दुपट्टा सीधा किया तो सोने की चेन गायब पाई। पुष्पा ने शोर मचाया और एक महिला पर शक हुआ। तब तक महिला अपने ग्रुप सहित गायब हो गई। इसके बाद पांच महिलाओं का ग्रुप एक अन्य बस में चढ़ा। यहां भी एक महिला की चेन उड़ाने का प्रयास किया। जब वह भागने लगी तो महिला ने शोर मचाया और अन्य सवारियों ने उसे पकड़ लिया। जब लोगों को पता चला कि इसके साथ अन्य महिलाएं भी हैं तो उन्होंने उनकी धुनाई कर डाली।
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने भीड़ से इन महिलाओं को छुड़ाया। इससे पहले ये महिलाएं बस में सवार राजेंद्र कुमार का पर्स भी चुरा चुकी थी। पुलिस पूछताछ में महिलाओं से पर्स बरामद हो चुका है परंतु महिला की चैन का अभी तक कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...........................
पुलिस ने पांचों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की छानबीन जारी है।
-अजय बौद्ध, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed