{"_id":"20-65300","slug":"Hamirpur-65300-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्फबाल टीम के लिए ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्फबाल टीम के लिए ट्रायल
Hamirpur
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। सरकाघाट विद्यालय में हिमाचल की टीम के लिए कोर्फबाल खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। ट्रायल प्रदेश कोर्फबाल सलेक्शन कमेटी के चेयरमैन देवदत्त प्रेमी की अध्यक्षता में हुआ। इसमें 24 खिलाड़ियों का चयन किया गया। टीम कोच विनोद कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों का कोचिंग कैंप 24 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक सरकाघाट स्कूल में लगेगा। इसमें 21वीं कोर्फबाल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली हिमाचल की टीम का चयन किया जाएगा। इसके लिए 18 खिलाड़ी चयनित किए जाएंगे। चैंपियनशिप एक नवंबर से चार नवंबर तक गुजरात के अहमदाबाद में होगी। सब जूनियर और सीनियर राज्य स्तरीय टूर्नामेंट कश्मीर स्कूल में नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में होंगे। सलेक्शन कमेटी सदस्य विनोद कुमार, अनिल पठानिया, उषा ठाकुर, सतीश कुमार, गांधी राम, रमेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन