फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   गदियाड़ा में व्यर्थ बह रहा पेयजल

गदियाड़ा में व्यर्थ बह रहा पेयजल

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले की पंचायत जलाड़ी के सहूं गदियाड़ा में पेयजल की मेन पाइप से हर रोज पानी बर्बाद हो रहा है। पाइप लीकेज कर रही है। पाइप से निकलने वाले पानी की वजह से यहां गड्ढा भी बन गया है। समस्या विभाग को बताई लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विभाग कई बार पेयजल पाइप को ठीक करवा चुका है लेकिन कुछ दिनों के बाद समस्या फिर वैसी की वैसी हो जाती है। जहां पाइप लीकेज कर रही है वहां आसपास करीब दो दर्जन घर हैं। इस मेन पाइप से पानी टिल्लू में बने ओवर हेड टैंक में लिफ्ट किया जाता है। इसके बाद टिल्लू, जलाड़ी, बेला और भरमोटी आदि गांवों को पेयजल सप्लाई होती है। लीकेज के कारण यहां लगभग पांच फुट गहरा गड्ढा बन गया है। गांवों के लोग व स्कूल जाने वाले बच्चे इसी रास्ते से होकर निकलते हैं। हादसा होने का भी डर रहता है। स्थानीय निवासी रामलोक, अमरजीत, आशा देवी, पायल, पलक, करतार सिंह, संजय, कुलदीप का कहना है कि विभाग को समस्या बताई लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन

एसडीओ आईपीएच उमेश डोगरा ने बताया कि गांव के कुछ लोग अपनी भैंसों को पानी पिलाने के लिए पाइप से छेड़खानी कर उसमें लीकेज करते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पेयजल पाइप को उस स्थान से कहीं दूसरी जगह तबदील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed