फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पीडीएस के आटे में रेत

पीडीएस के आटे में रेत

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में खाद्य आपूर्ति विभाग रेत वाला आटा बांट रहा है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आटा दिया जा रहा है। उपभोक्ताओं ने पीडीएस का राशन वितरण करने वाली सोसाइटी से शिकायत की है। नादौन की बेला पंचायत में राशनकार्डधारकों को जो आटा मिल रहा है उसमें रेत मिली हुई है। लोगों का कहना है कि आटे से बनी रोटी खाने लायक नहीं है। कुछ उपभोक्ताओं ने तो आटा ही वापस कर दिया। सोसाइटी के प्रधान रमेश चंद, उपप्रधान रजनीश कुमार, सदस्य सतवीर, कुलदीप, रवि सहित नानकु राम, रमेश चौधरी, कल्पना, उषा, दिवेश, रेखा आदि ने रविवार को सोसाइटी में पहुंच कर आटे की गुणवत्ता पर प्रश्न उठाया। प्रधान रमेश चंद ने बताया कि आटे की शिकायत आ रही है। कहा कि आटा हमीरपुर क्षेत्र स्थित एक मिल सप्लाई कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिन से जो लोग आटा ले जा रहे हैं, वे सब इस आटे की गुणवत्ता को लेकर शिकायत कर रहे हैं। रविवार को सोसाइटी में उपस्थित कई महिलाओं ने भी आटे की गुणवता पर सवाल उठाए। लोगों की मांग है कि इस आटे को शीघ्र वापस लिया जाए तथा इसके स्थान पर नया कोटा जारी किया जाए ।
विज्ञापन


......................
नौ अक्तूबर को आटे की 100 बोरियों की आपूर्ति हुई थी। कुछ लोग आटे की शिकायत कर रहे हैं कि इसमें रेत मिली है। कुछ ने आटा भी वापस किया है।
-किशोरी लाल, सोसाइटी सचिव

आटे की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। अगर आटे की गुणवत्ता में कमी होगी तो पुराना स्टाक उठा लिया जाएगा। इसके स्थान पर नया स्टाक जारी किया जाएगा।
-नीना देवी, निरीक्षक, खाद्य, आपूर्ति एवं नागरिक उपभोक्ता मामले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed