फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सड़क हादसे में वॉलीबाल कोच की मौत

सड़क हादसे में वॉलीबाल कोच की मौत

Sun, 19 Oct 2014 05:32 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Sun, 19 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कैहडरू के नजदीक एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। कार में चालक सहित चार लोग सवार थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ये लोग चंबा में चल रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर शिमला जा रहे थे। शुक्रवार रात लगभग 12:30 बजे जब वे कैहडरू के नजदीक पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इसमें शिमला के चौपाल के गांव गुरलां निवासी विक्रम पांटा (47) पुत्र दलीप पांटा की मौके पर मौत हो गई। वह वॉलीबाल के कोच और शारीरिक शिक्षक थे। कार में मौजूद 4 लोगों में से अन्य दो लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं। इन्हें एंबुलेंस के कर्मचारियों ने फर्स्ट एड देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में भर्ती करवाया। विक्रम पांटा वॉलीबाल टीम के कोच थे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रेफरी का कार्य भी करते थे। दुर्घटना में घायल 2 लोगों को शनिवार को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है। एसपी अजय बौद्ध ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed