{"_id":"20-61976","slug":"Hamirpur-61976-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएफए, सुजानपुर बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएफए, सुजानपुर बने विजेता
Hamirpur
Updated Tue, 15 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। समारोह में अरुण ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। सीनियर तथा जूनियर वर्ग की विजेता टीमों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की।
सीनियर वर्ग की विजेता टीम को 5100 रुपये तथा जूनियर वर्ग की टीम को 3100 रुपये की राशि देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सीनियर वर्ग में डीएफए हमीरपुर की टीम ने जयसिंहपुर की टीम को हराया। जूनियर वर्ग में सुजानपुर की टीम ने डोली टीम को हराकर खिताब जीता।
सीनियर वर्ग में पहला सेमीफाइनल मैच में डीएफए हमीरपुर तथा हमीरपुर सीनियर टीम के बीच खेला गया। डीएफए की टीम ने 3-1 से हमीरपुर सीनियर को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल सुजानपुर और जयसिंहपुर की टीम के मध्य खेला गया। इसमें जयसिंहपुर की टीम ने तीन गोल किए। मेजबान सुजानपुर की टीम कोई भी गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी। फाइनल में डीएफए हमीरपुर के खिलाड़ी नोनित ने 3 गोल कर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
जूनियर वर्ग में सुजानपुर टीम के खिलाड़ी शेखर ने एक गोल किया, जिसके चलते फाइनल में डोली को शिकस्त दी। प्रतियोगिता के आयोजक पंकज, लक्की, अशोक, कपिल, प्रीतपाल, मदन चंदेल तथा सुरेश कुमार उपस्थित थे।