फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   स्कूल के पास फेंक दिए एक्सपायरी डेट के खाद्य पैकेट

स्कूल के पास फेंक दिए एक्सपायरी डेट के खाद्य पैकेट

Wed, 05 Mar 2014 05:31 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Wed, 05 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
स्कूल के पास फेंक दिए एक्सपायरी डेट के खाद्य पैकेट
विज्ञापन

बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल मुख्यालय के साथ लगते राजकीय मिडल स्कूल भकरेड़ी के पास किसी ने एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थों के पैकेट फेंक दिए। इसमें बिस्कुट, नमकीन, न्यूडल्स, बच्चों के खाद्य पदार्थों के करीब 300 पैकेट तथा कुछ पेय पदार्थाें की बोतलें फेंकी हुई थीं। स्कूल के कुछ बच्चों को ढेर के पास देखा तो लोगों ने बच्चों को हटाया। स्थानीय लोगों ने बाजार कमेटी को आग्रह कर फेंके गए खाद्य पदार्थाें को उठवाया। स्कूल के पास फेंके गए खाद्य पदार्थाें के पैकेट से छोटे बच्चों के खाने का डर बना रहा।
आदर्श स्कूल के पास किसी दुकानदार ने एक्सपायरी डेट की खेप फेंक दी, लेकिन किसी को पता नहीं चल पाया। स्कूल प्रशासन व स्थानीय पंचायत ने अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई। बेशक स्कूल प्रशासन ने बच्चों को स्थल पर जाने से रोक दिया। बाजार कमेटी के प्रधान विनोद लखनपाल का कहना है कि किसी बाहरी होल सेल विक्रेता ने शायद ऐसा किया है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को कचरा सफाई कर्मचारी के ट्राली में डालने की निर्देश दिए हैं। सफाई कर्मचारियों को बुलाकर फेंके गए खाद्य पदार्थों को स्कूल परिसर के पास से हटवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यापारी सड़क के किनारे किसी भी तरह के पदार्थ फेंकता हुआ पकड़ा गया तो उस के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उधर, इस संदर्भ में बीएमओ बड़सर डा. बीके धीमान ने बताया कि बच्चे अगर एक्सपायरी डेट के बिस्कुटों का सेवन कर लेते तो फूड प्वाजनिंग या डायरिया हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed