{"_id":"20-56977","slug":"Hamirpur-56977-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिरों ने एटीएम तोड़ी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शातिरों ने एटीएम तोड़ी, मामला दर्ज
Hamirpur
Updated Wed, 05 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शातिरों ने एटीएम तोड़ी, मामला दर्ज
हमीरपुर। केसीसी बैंक की पका भरो शाखा में स्थित एटीएम मशीन से शरारती तत्वों ने छेड़छाड़ की। चोरों ने एटीएम को तोड़कर नकदी चुराने का प्रयास किया है। इसमें वे सफल नहीं हो पाए हैं। बैंक प्रबंधन ने सूचना पुलिस थाना में दे दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रविवार रात चोरों ने एटीएम मशीन से छेड़छाड़ की। इस दौरान शातिरों ने एटीएम मशीन के बटन और प्लेट्स आदि तोड़ दी हैं, लेकिन नकदी शातिरों के हाथ नहीं लग पाई है। बैंक प्रबंधन को भनक लगी। बैंक प्रबंधन ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात शातिरों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बैंक प्रबंधन ने इंजीनियर्स की मदद से एटीएम मशीन में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज लेने को कहा है। मंगलवार शाम तक इंजीनियर्स की टीम नहीं पहुंच पाई है। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस शातिरों तक पहुंच सकती है।
शाखा प्रबंधक नीतू गुप्ता ने पुष्टि करते हुए बताया शातिरों ने एटीएम मशीन से तोड़फोड़ की है। शातिरों का सुराग लगाने को इंजीनियर्स बुलाए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का सुराग लगाया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर वीना भारती का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।