{"_id":"20-50660","slug":"Hamirpur-50660-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनसाई में घर में घुसा शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनसाई में घर में घुसा शातिर
Hamirpur
Updated Sat, 21 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनेटा/नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के पनसाई में वीरवार रात्रि एक शातिर ने एक घर से चोरी का प्रयास किया। शातिर घर में घुसने में कामयाब हो गया लेकिन ज्यूलरी तक पहुंचने में नाकाम रहा। घरवालों की मुस्तैदी से शातिर की मंशा पर पानी फिर गया। हालांकि शातिर अलमारी की चाबियां साथ ले भागा है।
जानकारी के अनुसार पन्साई गांव की निर्मला देवी पत्नी धर्मचंद वीरवार रात करीब 10 बजे अपने पुराने मकान की छत पर गई। उसे छत पर किसी के होने का आभास हुआ। उसने छत पर लगे बैड के नीचे देखा तो एक व्यक्ति छिपा था। निर्मला देवी ने शोर मचाया तो शातिर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने शातिर का पीछा भी किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शातिर की तलाश की लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। बताया जा रहा है कि निर्मला देवी की बेटी की शादी आगामी 6 अक्तूबर को होनी है। पुराने घर की छत पर गहनों सहित शादी का सारा सामान एकत्रित कर रखा था। निर्मला देवी का कहना है कि लगभग 8 बजे बत्ती गुल हुई थी। इसी दौरान चोर ने मौका पाकर घर में प्रवेश किया और संयोगवश उसके छत पर जाने से लाखों रुपये की चोरी होने से बच गई। चोर जेवरातों के बक्से तक पहुंच चुका था। संदेह जताया जा रहा है शातिर चाबी अपने साथ ले भागा है।
उधर, अतिरिक्त थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है।