फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पुलिस रिमांड पर भेजा कांस्टेबल

पुलिस रिमांड पर भेजा कांस्टेबल

Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हमीरपुर। मुंडखर में छात्रा द्वारा आत्महत्या करने के मामले पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार देर शाम गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने धारा 306 के तहत, आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। रविवार को एसडीएम कोर्ट हमीरपुर में पेश किया गया। जहां से आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी गढ़ तहसील जयसिंहपुर जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी कांस्टेबल को छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक छानबीन में पाया गया है कि राजीव कुमार छात्रा को फोन पर तंग कर रहा था। उसने छात्रा को एसएमएस भी भेजा था। पुलिस मोबाइल नंबर की कॉल डिटेलस के आधार पर छानबीन कर रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया है। मंगलवार को आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक जगतराम चौहान का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रविवार को न्यायालय में पेश किया है। आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला
हमीरपुर। भोरंज पुलिस थाना के अंतर्गत टिकरी समराला निवासी इंजीनियरिंग की छात्रा का शव घर से 25 किलोमीटर की दूरी पर मुंडखर में सुनसान स्थान पर मिला था। छात्रा बुधवार 17 अप्रैल को सुबह 11 बजे घर से हमीरपुर कालेज के लिए निकली थी, लेकिन शाम तीन बजे घर वालों को छात्रा का शव मिलने की सूचना मिली। छात्रा की मौत से सवाल खड़े हो रहे थे कि घर से इतनी दूर क्यों और कैसे पहुंची। क्षेत्र में न ही कोई रिश्तेदारी, न ही जान पहचान थी। प्रारंभ में पुलिस भी मामले को आत्महत्या का मामला मान रही थी। लेकिन पिता ने एक व्यक्ति पर शक जताया था। इस आधार पर पुलिस ने छानबीन कर व्यक्ति के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed