{"_id":"20-38832","slug":"Hamirpur-38832-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायदों पर खरी नहीं उतरी सुजानपुर नगर पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायदों पर खरी नहीं उतरी सुजानपुर नगर पंचायत
Hamirpur
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर पंचायत सुजानपुर वायदों के बावजूद लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है। नपं द्वारा विकासकार्यों के नाम पर किए गए वायदे अभी तक पूरे नहीं हो पाए हैं। यहां तक कि विकास कार्यों के नाम पर नपं हमेशा रिक्त पदों का बहाना करती रही है। सुजानपुर नपं क्षेत्र में विकास कार्य न होने से क्षेत्र के लोगों में रोष है।
लोगों में संजीव कुमार, सुभाष चंद, श्रवण कुमार, विकास कुमार, प्रताप चंद, सुरेश कुमार, पंकज कुमार, नवीन कुमार, अंलकृत शर्मा, नरेश कुमार आदि का कहना है कि नपं ने गृह नंबर प्लेटस स्थापित करने, शहर से अतिक्रमण हटाने, नौण की दशा में सुधार करने, चौगान की सफाई करवाने और परिवार रजिस्टर मैनटेन करने के वायदे किए थे। लेकिन नपं के सभी वायदे मात्र फाइलों तक ही सीमित रहे हैं। कागजों के बाहर धरातल में कोई भी विकास कार्य नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि जब भी नपं से विकासकार्यों के बारे में बात की जाती है, तो नपं कार्यालय में रिक्त पदों की दुहाई देने पर उतारू हो जाती है। क्षेत्र में विकास कार्य ठप रहने से लोगों में नपं के प्रति काफी मलाल है।
उधर, नगर पंचायत सुजानपुर के अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने माना है कि विकासकार्यों के किए वायदे उनके कार्यकाल में पूरे नहीं हो पाए हैं। इसके लिए नपं में कई रिक्त पदों का होना भी जिम्मेवार रहा है। उन्होंने माना कि रिक्त पदों के चलते कई विकास कार्य मात्र फाइलों तक ही सीमित रहे हैं, आगे कार्य नहीं हो पाया है।