फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अतिरिक्त का वादा किया नियमित कोटा भी नहीं दिया

अतिरिक्त का वादा किया नियमित कोटा भी नहीं दिया

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। चीनी का कोटा न मिलने से लोगों की दिवाली फीकी हो गई है। इस बार लोगों को अतिरिक्त कोटा दिए जाने की घोषणा हुई थी लेकिन हमीरपुर में लोगों को नियमित कोटा भी नहीं मिल सका है। ऐसे में महंगे दामों पर दुकानों से चीनी खरीदने को लोग मजबूर हैं। यहां 45 रुपये किलो चीनी मिल रही है।
विज्ञापन

ऐसे में जिले के राशनकार्ड धारकोें पर चीनी खरीदने को अतिरिक्त बोझ पडे़गा। सरकार की ओर से दिवाली पर एक किलो का कोटा दिया जा रहा है। हमीरपुर के राशन कार्ड धारकों को सुविधा का लाभ नहीं मिल पाएगा। दीपावली के उपरांत उपभोक्ता अतिरिक्त चीनी का कोटा ले सकेंगे। ऐसे में उपभोक्ताओं की दिवाली पर जेब खूब ढीली होगी। सरकार ने त्योहारी सीजन के लिए अतिरिक्त कोटा तो दिया है, लेकिन उपभोक्ताओं को कोटा समय पर नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

हमीरपुर के राशन कार्ड धारक रमेश चंद, सुरेश कुमार, अनिल कुमार, सुरेंद्र, विपिन कुमार, रोशन लाल, विजय कुमार, सुनील कुमार, मनोज कुमार, अरविंद, अजय कुमार, प्रामिला देवी, सुरेखा देवी, प्रीतम चंद, सुविधा देवी, सुकन्या, प्रतिमा शर्मा का कहना है कि दिवाली पर उनके घर में 5 किलो चीनी की खपत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में बाजार से 45 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चीनी खरीदनी होगी। ऐसे में दीवाली पर चीनी खरीदने में ही उनके 225 रुपये खर्च हो जाएंगे। बाद में चीनी देने का कोई लाभ नहीं है। उधर, इस संदर्भ में खाद्य आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विजय ठाकुर का कहना है कि उपभोक्ताओं को चीनी का कोटा दिवाली के बाद ही मिल सकेगा। ऐसे में उपभोक्ता सुविधा का लाभ दिवाली के उपरांत ही ले पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed