फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   95 more corona infected in the district, one dead

जिले में कोरोना के 95 और संक्रमित, एक की मौत

Sat, 10 Apr 2021 07:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में साल के सबसे ज्यादा कोरोना मामले शनिवार को सामने आए हैं। शनिवार को एक पंचायत के 29 लोगों समेत 95 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जलाड़ी पंचायत के मण गांव की एक 50 वर्षीय महिला की मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई है। महिला की रैपिड एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को एक बजे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दाखिल हुई थी और उसे सांस लेने में तकलीफ थी। महिला को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से टांडा रेफर करने की प्रक्रिया चल रही थी। इस बीच शनिवार दोपहर करीब सवा तीन बजे महिला की मौत हो गई। उधर, गलोड़ स्वास्थ्य खंड की पन्याली पंचायत के 29 लोग एक साथ कोरोना संक्रमित निकले हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी हाल ही में गांव में आयोजित भागवत कथा में गए थे या वहां जाने वाले लोगों के संपर्क हैं। शनिवार को आए 95 में से 63 मामले आरटीपीसीआर में जबकि 32 रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव निकले हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों के सक्रिय मामले 500 के पार हो गए हैं। सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि पनयाली क्षेत्र के गांव काही दी बहल में 25 लोग और गांव पनयाली में चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। जलाड़ी क्षेत्र के गांव बरेटी और मट्टनसिद्ध में सात-सात, चकमोह, बडलोई, बेला, घुमारली और सुजानपुर के वार्ड नंबर नौ में 2-2 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनके अलावा गांव डंडवीं, छकावा, भौंखर, सियोटी, लुठान, गांधी चैक हमीरपुर, देहा, टीहरा, समीरपुर और अप्पर हड़ेटा में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है। रैपिड एंटीजन टेस्ट में मेडिकल कालेज हमीरपुर में पांच और हमीरपुर के वार्ड नंबर एक में 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा गांव कठलानी, गगल, लगवीं लंबलू, नालवीं, भोटा क्षेत्र के गांव चौहान, इसी क्षेत्र के गांव नवहू, लहनी, बिलासपुर के झंडूता क्षेत्र के गांव झबोला, चकमोह, सोहारी, गांव घुमारवीं, बिझड़ी, बटरान, कोहलवीं, मैहतरू, मोहीं, वार्ड नंबर नौ हमीरपुर, वार्ड नंबर चार, गांव हलाणा, हयोड़, रतियाल, छल बुहलाए लदरौर क्षेत्र के गांव टीरा, फाफन और गांव घरसाहड़ में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed