{"_id":"67fc07f6e6a02d637d08906a","slug":"9400-rupees-fine-collected-from-challan-of-two-tractor-trolleys-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-153297-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दो ट्रैक्टर-ट्राली के चालान कर वसूला 9400 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दो ट्रैक्टर-ट्राली के चालान कर वसूला 9400 रुपये जुर्माना
Mon, 14 Apr 2025 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत सुलगवान में अवैध खनन पर दो ट्रैक्टर-ट्राली के चालान कर करीब 9400 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले हैं। संबंधित ट्रैक्टर-ट्राली चालकों को हिदायतें भी जारी की हैं। पुलिस की ओर से सुलगवान में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान यहां से गुजर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रालियों पर अवैध खनन पर कार्रवाई की गई है। प्रत्येक ट्रैक्टर-ट्राली चालक से 4700-4700 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले हैं। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि अवैध खनन पर पुलिस नियमित रूप से कार्रवाई करती है।
विज्ञापन