फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   फुटपाथों से निकले सरिये से हादसों का खतरा

फुटपाथों से निकले सरिये से हादसों का खतरा

Thu, 02 May 2019 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में सड़क किनारे बने फुटपाथों से निकले सरिये और इनके बीच बना गैप लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। सरियों से पांव में ठोकर लगकर आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। फुटपाथ पर भीड़ होने और बस पकड़ने के चक्कर में भाग कर बस अड्डा जाने वाले लोग अकसर फुटपाथ के सरियों में ठोकर खाकर गिर पड़ते हैं। हालांकि, कई बार विभाग और प्रशासन को भी इस समस्या के बारे में अवगत करवाया गया है लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ऐसी ही एक घटना बुधवार शाम के समय घर जा रहे युवक सुनील कुमार के साथ हुई।
विज्ञापन

शाम को घर जाते समय फुटपाथ से निकले सरियों से ठोकर लगकर वह सड़क में गिर गए। इस कारण उनके सिर पर चोट लग गई और उन्हें छह टांके लगे। इसके अलावा शहर के फुटपाथों के स्लैबों के बीच बने गैप में भी अकसर लोगों के पांव फंसते रहते हैं। इस कारण वह गिरकर घायल होते हैं। लोगों में राजेश कुमार, रिंकू, सुनील कुमार, राजकुमार, शुभम आदि ने विभाग से फुटपाथों के स्लैबों पर लगे सरियों को ढकने की मांग की है। लोगों का कहना है कि ठोकर लगने के कारण कई बार व्यक्ति के सड़क से गुजरने वाले वाहन की चपेट में आने का खतरा बना रहता है। साथ ही लोगों ने फुटपाथों के बीच बने गैप को भी खत्म करने की मांग की है। इस संबंध में लोनिवि के सहायक अभियंता देव राज का कहना है कि लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टूटे हुए स्लैबों की जगह नए स्लैब लगा दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed