{"_id":"5bf04e44bdec2269436ba428","slug":"91542475332-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप हमीरपुर के सभी वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा उठाना हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप हमीरपुर के सभी वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा उठाना हुआ शुरू
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के सभी 11 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा उठाना शुरू हो गया है। इस योजना से सभी वार्डाें के अभी तक 65 फीसदी लोग ही जुड़े हैं। शेष को भी इस योजना से जोड़ने के लिए कार्य किया जा रहा है। पूर्व में नगर परिषद की ओर से कुछ ही वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा उठाया जाता था। इस योजना के तहत कूड़ेदान गाड़ी सुबह और शाम के समय कूड़ा उठाने के लिए चक्कर लगाती है।
शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद ने कार्य शुरू कर दिया है। कूड़ेदान गाड़ी सभी वार्डों में चक्कर लगाती है। इसमें लोग अपने-अपने घरों का कूड़ा डंपर वाहन में फेंक देते हैं। इस योजना से 9 नंबर और 11 नंबर वार्ड के लोग कम जुड़े हैं। प्रत्येक घर की 50 रुपये पर्ची और दुकानों की 100 या इससे अधिक पर्ची काटी जाती है। इस संबंध में नगर परिषद हमीरपुर के ईओ विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा उठाने की योजना सभी वार्डों में शुरू हो गई है। सभी लोगों को इस योजना से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह कूड़ा कूड़ेदान गाड़ी में ही डालें। स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग दें।