{"_id":"5b940ded867a557ec524b95e","slug":"91536429549-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक स्किड होने से दंपति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक स्किड होने से दंपति घायल
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलोड़ (हमीरपुर)। तहसील गलोड़ के अंतर्गत पड़ते हड़ेटा बाजार में बाइक स्किड होने से दंपती घायल हो गया है। पति और पत्नी को सिर और बाजू पर चोटें आई हैं। घायलों को निजी क्लीनिक में उपचार देकर घर भेज दिया गया। जरनैल सिंह निवासी चकड़ाहड़ अपनी पत्नी स्मृति के साथ घर से गलोड़ की तरफ जा रहे थे कि हड़ेटा में खड़े वाहन के किनारे से बाइक निकालते समय जमीन से बाहर निकली पेयजल पाइप से बाइक स्किड हो गई। इससे जरनैल और उनकी पत्नी स्मृति बाइक से गिर गए और बुरी तरह से घायल हो गए।
इस दौरान स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने दंपती का निजी क्लीनिक में उपचार करवाकर घर भेज दिया। सड़क पर जमीन से बाहर निकली पेयजल पाइप की वजह से कई लोग घायल हो रहे हैं। लेकिन, लोक निर्माण विभाग और आईपीएच विभाग इस पाइप को सही तरीके से लगाने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। ग्राम पंचायत हड़ेटा के प्रधान संजय कुमार, उपप्रधान हंसराज, वार्ड पंच अविनाश कुमार, सोमनाथ, अमित कुमार, राजकुमार, अश्वनी कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य ने पेयजल पाइप को यहां से हटाने की मांग उठाई है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग धनेटा के सहायक अभियंता ज्ञान चंद शर्मा कहा कि इस बारे में आईपीएच विभाग से बात की जाएगी। इस संबंध में आईपीएच विभाग गलोड़ के सहायक अभियंता राकेश कुमार ने कहा कि लोक निर्माण विभाग अगर इस पर मिट्टी या बजरा डाल दे तो इसका हल हो जाएगा।